संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बढ़ती बेरोजगारी

चित्र
हम भारत देश के वासी हैं। यहाँ कि आबादी करोड़ों अरबों में हैं ।यहाँ बेरोजगारी एक विकट समस्या है। लगातार बढ़ रही आबादी के कारण हम हर प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन मुख्य रूप से बेरोजगारी एक जटिल समस्या बन गयी है। वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी भयानक बिमारी ने भी हमारे जैसे कई भाईयों और बहनों का रोजगार छिन लिया हैं हमारी सरकारें भी अधिक से अधिक प्रयास करके भी सभी को रोजगार नहीं दे सकती हैं। लेकिन हमें ऐसी शिक्षा नीतियों को अपनाना चाहिए जिससे हम खुद शिक्षा के साथ रोजगार उत्पन्न कर सकें। और अपने अनेकों भाईयों और बहनों को रोजगार दे सकें। हमारे देश कि अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं। इसलिए हमें शिक्षा की नीतियों को बनाने से लेकर लागु करने तक ग्रामीण क्षेत्रों को बीच में रखकर आगे बढ़ना होगा। शिक्षा में मुल रूप से सुधार कर हम बेरोजगारी, आबादी नियंत्रण जैसी अनेकों समस्याओं को दुर कर एक विकसित भारत बनाने में आगे बढ़ सकते हैं।